Wednesday, January 27, 2010

खबर 27.11.2010

  1. श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव में राजपक्षे को बढ़त
श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के शुरूआती नतीजो में महिंद्रा राजपक्षे को अपने प्रतिद्वंदी सरथ फोंसेको पर बढ़त हासिल हुई है । राजपक्षे को अब तक हुए मतगणना में ६० फीसदी मत प्राप्त हुए हैं । लेकिन चुनाव अधिकारियो का कहना है की अभी बहुत संख्या में मतों की गिनती की जनि है । श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम बुधवार शाम तक आने की उम्मीद है ।
२.तालिबान नेताओ से प्रतिबन्ध हटा

संयुत्क्त राष्ट्र ने तालिबान नेताओ से अपना प्रतिबन्ध हटा दिया है ताकि संगठन में नरमपंथी उग्रवादियों के साथ बातचीत का रास्ता साफ हो सके । सूची में पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल वकील मुतावाकिल सहित कई अन्य मुख्य नेता शामिल हैं

३.अमर की जगह मोहन सिंह सपा के महासचिव व प्रवक्ता बने

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने वाले अमर सिंह की जगह मोहन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता बनाया है।

४आस्ट्रेलिया ने हमलो से संवंधित दस्तावेज सौपे

आस्ट्रेलिया सरकार ने साल भारतीयों पर हुए हमलो से संवंधित दस्तावेज सोंपे हैं जिससे पता चलता है की करीब आधे अधिक हमलावर १८ वर्ष से कम उम्र के थे ।

५.मीरपुर में भारत जीता

मीरपुर में खेले गए दुसरे मैच में १० विकेट से हरा दिया है । आइडिया कप नाम से खेली गयी ये श्रंखला भारत ने २-० से जीत लिया है । दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी कर १० विकेट लेने वाले जहीर खान को 'मैंन ऑफ़ दी मैच चुना गया। साथ ही जहीर खान को मैंन ऑफ़ दी सीरिज भी घोषित किया गया जहीर ने कुल मिला कर १५ विकेट लिए हैं ।

2 comments:

kshama said...

Swagat hai

shama said...

Anek shubh kamnaaon sahit swagat hai!