Wednesday, January 27, 2010

ताजा खबर


राजपक्षे ने राष्ट्रपति चुनाव जीता

श्रीलंका में महिंद्रा राजपक्षे ने बुधवार को राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है । श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा की चुनाव नतीजो की घोषणा बाद में होगी । राजपक्षे ने २६ साल के खुनी संघर्ष के बाद हुए चुनाव में यह जीत हासिल किया है । श्रीलंका में छठे राष्ट्रपति चुनाव में करीब ७० फ़ीसदी वोटिंग हुई है , श्रीलंकन चुनाव विभाग के अनुसार १४,८८,५०० लोगो ने वोट डाला है । वही ताजा घटनाक्रम में मुख्य विपक्षी फोंसका के होटल को श्रीलंकन सैनिको ने घेर लिया है । सेना के प्रवक्ता उदय नानायाक्कारा ने कहा की फोंसका को गिरफ्तार करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है । उन्होंनेने कहा,' हमें पता चला है की वहां सेना के करीब ४०० pउर्वा कर्मी हैं हम सिर्फ उनकी मौजूदिगी पर नजर रख रहे हैं और देख रहे है की वो कोई परेशानी न पैदा करें ।

No comments: